विधानसभा में सत्र की कार्यवाही जारी, CM भगवंत मान ने पंजाब की राजधानी को लेकर की बात

Edited By Urmila,Updated: 01 Apr, 2022 12:31 PM

proceedings of special procession of punjab legislative assembly started

पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र कार्यवाही शुरू हो गई है। इस इजलास दौरान भगवंत मान...

चंडीगढ़: भगवंत मान ने कहा कि किसी भी राज्यों की राजधानी मूल राज्य के पास ही रहती है। उन्होंने चंडीगढ़ को मुकम्मल तौर पर पंजाब को देने की मांग की। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा कोई भी कदम न उठाए जिसके साथ सांझी सम्पत्तियों के संतुलन में विघ्न पड़े। पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र की कार्यवाही चल रही है। इस सत्र दौरान भगवंत मान सरकार की तरफ से चंडीगढ़ मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की है। 

 

  • पंजाब विधान सभा में प्रस्ताव पेश किया गया है।
  • प्रस्ताव में चंडीगढ़ पंजाब को देने की मांग की है।
  • बी.बी.एम.बी. व नौकिरयों 60.40 अनुपात का जिक्र भी किया गया है।
  • केंद्रीय समझौते के कानून को लागू करने की उल्लंघना की गई है।
  • केंद्र सरकार संघीय ढांचे का सम्मान करे। 
  • केंद्रीय रूल्स अतीत में सहमति की उल्लंघना हुई है।  

पंजाब विधान सभा सत्र में सी.एम. भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पंजाब के हक मारने की दावेदारी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। विधायक हरपाल चीमा ने भगवंत मान के प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन किया। इसी दौरान सत्र में कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा ने बहस शुरू करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव में करारी हार के चलते बदलाखोरी की भावना दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएं। 
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!