परनीत कौर ने पंजाब सरकार के आदेशों खिलाफ डी.सी. को सौंपा मैमोरंडम

Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2022 08:35 PM

preneet kaur d c memorandum handed over to

पूर्व विदेश मंत्री और सांसद मैंबर परनीत कौर ने आज पटियाला के मेयर और कौंसलरों के साथ मिलकर पंजाब ............

पटियाला (राजेश पंजौला): पूर्व विदेश मंत्री और सांसद मैंबर परनीत कौर ने आज पटियाला के मेयर और कौंसलरों के साथ मिलकर पंजाब सरकार की तरफ से नगर निगम से विकास फंड वापस छीनने के हुक्म खिलाफ डिप्टी कमिश्नर पटियाला साक्षी साहनी को एक मेमोरेंडम सौंपा है। मीडिया के साथ बातचीत करते परनीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने 10 मई को दिए हुक्म के द्वारा पिछली सरकार की तरफ से नगर निगम को अलाट किए 13.98 करोड़ रुपए के विकास फंड को रोक कर सरकार को वापस करन के हुक्म दिया है। 

यह फंड कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल दौरान पटियाला के विकास कार्यों के लिए नगर निगम को दिए गए थे। इन कार्यों के टैंडर पहले ही काटे जा चुके हैं। वर्क आर्डर भी के पास किए जा चुके हैं। यदि यह काम मुकम्मल नहीं हुए तो पटियाला के लोगों को भारी मुश्किलें का सामना करना पड़ेगा। 

परनीत कौर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अपील करती हैं कि वह बदले की राजनीति न करें। यह फंड तुरंत जारी करें जिससे पटियाला के 5 लाख नागरिकों की जिंदगी नरक न बने। उन्होंमे कहा पटियाला की मेयर और कौंसलरों के साथ मिल कर डी.सी. को मांग पत्र सौंपा है और अपनी मांगें रखी हैं। डी.सी. ने भरोसा दिया है कि वह हमारी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!