कैप्टन-सिद्धू के समर्थकों के बीच अब नई जंग! दिलचस्प बात आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2021 09:24 AM

poster war between sidhu and captain

ट्वीट और शाब्दिक जंग के बाद अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों में पोस्टर जंग शुरू हो गई है।

पटियाला (राजेश पंजौला) : ट्वीट और शाब्दिक जंग के बाद अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों में पोस्टर जंग शुरू हो गई है। जहां मुख्यमंत्री अमरेन्द्र के समर्थकों ने ‘कैप्टन एक ही होता है, पंजाब का कैप्टन अमरेन्द्र सिंह’ और ‘हमारा सांझा नारा, कैप्टन ही दोबारा’ के जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू समर्थकों ने सिद्धू के हक में पोस्टर और होर्डिंग लगा कर एक नई जंग शुरू कर दी है। 

सिद्धू समर्थक यूथ नेता शेरी रियाड ने सी.एम. सिटी में सारा पंजाब सिद्धू के साथ, किसानों की आवाज, मांगता है पंजाब गुरु की बेअदबी का हिसाब के पोस्टर लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिद्धू समर्थक के इन पोस्टरों पर नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी धर्मपत्नी नवजोत कौर सिद्धू को हाईलाइट किया गया है जबकि इस पोस्टर में से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तस्वीर गायब की गई है। 

फोटो में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रधान राहुल गांधी, ऑल इंडिया कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो लगाई गई हैं। इन पोस्टरों में पंजाब के अन्य किसी कांग्रेसी नेता की फोटो नहीं लगाई गई। दूसरी तरफ कैप्टन समर्थकों ने भी अपने होर्डिंगों पर सिर्फ कैप्टन परिवार की फोटो लगाई है। कैप्टन समर्थक ने अपने हलके के विधायक की फोटो लगा कर ऐसे पोस्टर लगाए हैं। यह जंग क्या रूप धारण करेगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!