Instagram पर फेक ID बनाकर लड़की की अश्लील तस्वीर की अपलोड और फिर..

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2022 03:02 PM

pornography of a girl by making a fake id on instagram

इंस्टाग्राम की फेक आई.डी. बनाकर युवती की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी

लुधियाना (राज): इंस्टाग्राम की फेक आई.डी. बनाकर युवती की अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना डाबा की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी बी.आर.एस. नगर का जसवीर सिंह है जिसे छेड़छाड़ और आई.टी. एक्ट के तहत नामजद किया गया है। पीड़ित के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि किसी व्यक्ति ने उसकी बेटी के नाम की इंस्टाग्राम पर फेक आई.डी. बना ली।

आरोपी ने फेक आई.डी. बनाने के बाद उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी और वायरल कर दी। इसके साथ ही आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो बनाने के बाद मोहल्ले में फैंक दी जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी जसबीर सिंह ने फेक आई.डी. बनाई है और अश्लील फोटो अपलोड की है जिसे वह तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!