बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर पंजाब में सियासी हलचल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Aug, 2026 10:57 PM

political stir in punjab over parole of jagtar singh hawara

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा एक बार फिर चर्चा में हैं। हवारा को अपनी बीमार मां से मिलने और उनकी देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल देने की मांग की गई है। इस संबंध में मामला राज्यपाल के पास है...

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा एक बार फिर चर्चा में हैं। हवारा को अपनी बीमार मां से मिलने और उनकी देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल देने की मांग की गई है। इस संबंध में मामला राज्यपाल के पास है और पैरोल को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ती नजर आ रही है।

मामले ने पंजाब की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू, जो स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं, ने भी मानवीय आधार पर हवारा की पैरोल का समर्थन किया है। बिट्टू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई सकारात्मक रिपोर्ट का स्वागत किया है।

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और परगट सिंह दोनों ने ही जगतार सिंह हवारा को पैरोल की सिफारिश किए जाने का स्वागत किया है. परगट सिंह ने कहा है कि यह मुख्यमंत्री का अच्छा कदम है क्योंकि जगतार सिंह हवारा की मां की तबीयत ठीक नहीं है और मानवीय आधार पर उन्हें पैरोल दी जानी चाहिए. 

कौन है जगतार सिंह हवारा?

जगतार सिंह हवारा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का मूल निवासी है। उसका नाम 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय के बाहर हुए बम विस्फोट में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में हवारा को दोषी ठहराया गया और वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। हवारा का नाम प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से भी जोड़ा गया है।

जेल में होने के बावजूद हवारा का नाम पंजाब की पंथिक राजनीति में समय-समय पर चर्चा में आता रहा है। अब बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल की मांग और राज्यपाल की ओर से भेजी गई सकारात्मक रिपोर्ट के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!