हरियाणा में IAKTF अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला, तोड़े शीशे... माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2026 07:57 PM

attack on iaktf president gursimran mand car

'इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट' ( IAKTF) के नेशनल अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी हमला होने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : 'इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट' ( IAKTF) के नेशनल अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी हमला होने की खबर सामने आई है।  गुरसिमरन सिंह मंड हरियाणा के अंबाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनकी गाड़ी पर हमला करते हुए उसे तोड़फोड़ दिया। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में भारी तनाव फैल गया है। विवाद तब शुरू हुआ जब गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी का पैर घायल हो गया। गाड़ी पाठी के पैर पर चढ़ने की घटना से मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया।

विवाद बढ़ने के बाद गुस्साई भीड़ ने गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं इस दौरान तो वहां मारपीट की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तनावपूर्ण माहौल को शान्त के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!