लुधियाना के जॉयप्रीत सिंह सिद्धू भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित, FIBA U-18 एशिया कप में दिखाएंगे दम

Edited By Vatika,Updated: 07 Aug, 2026 02:28 PM

ludhiana basketball academy

लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी (LBA) के होनहार खिलाड़ी जॉयप्रीत सिंह सिद्धू का चयन FIBA U-18

लुधियाना: लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी (LBA) के होनहार खिलाड़ी जॉयप्रीत सिंह सिद्धू का चयन FIBA U-18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 13 से 23 अगस्त 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारनपुरा में आयोजित किया जाएगा।

जॉयप्रीत के चयन पर पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी आर. एस. गिल तथा महासचिव तेजा सिंह ढालीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पंजाब और लुधियाना के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जॉयप्रीत की कड़ी मेहनत, समर्पण और मुख्य कोच श्री जयपाल सिंह तथा जसप्रीत सिंह के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (BFI) की चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है और उसमें चयनित होना बड़ी उपलब्धि है।

जॉयप्रीत इससे पहले श्रीलंका में आयोजित एशिया कप साउथ एशियन बास्केटबॉल एसोसिएशन (SABA) क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 75वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जॉयप्रीत के चयन पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों जे.पी. सिंह, बृज गोयल, लोमेश चड्ढा, विजय चोपड़ा, कोच रविंदर और सलोनी सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी परमिंदर सिंह हीर ने विश्वास जताया कि जॉयप्रीत एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!