सरहद पार : हमले की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश, विस्फोटक सामग्री सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 May, 2022 06:02 PM

police uncovered conspiracy to attack

चीनी इंजीनियरों पर आत्मघाती हमला करने की योजना बनाने वाली एक ब्लोच महिला को पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी दस्ते ने 87 किलो विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है।

गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): चीनी इंजीनियरों पर आत्मघाती हमला करने की योजना बनाने वाली एक ब्लोच महिला को पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी दस्ते ने 87 किलो विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया गया है, जो घर में उसके पास बैठी थी।

सूत्रों अनुसार सी.टी.डी. के जवानों ने एक सूचना के आधार पर होशाब कस्बे में छापेमारी करके आरोपी नूरजहां बलोच को एक अन्य महिला के साथ उसके घर से ही गिरफ्तार किया। जब नूरजहां को गिरफ्तार किया गया तो उसने आत्मघाती जैकेट डाल रखी थी। उसके साथ जो महिला पकड़ी गई है, उसकी पहचान साईना के रूप में हुई, परन्तु उसका नूरजहां के साथ क्या सम्बन्ध है, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों अनुसार नूरजहां बलोच लिब्रेशन आर्मी के मजीज ब्रिगेड ग्रुप के साथ सबंधित है। शहर के बाहर उसकी रिहायश पर जब छापेमारी की तो, नूरजहां आत्मघाती जैकेट पहने हुई थी और चीनी इंजीनियरों पर हमले करने के लिए जाने वाली थी।

दूसरी तरफ जब नूरजहां को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो नूरजहां ने अदालत को बताया कि उसके घर से कोई ऐतराज़योग्य वस्तु बरामद नहीं हुई थी और विस्फोटक पदार्थ और जैकेट पुलिस बरामत करने की बात कर रही है, वह पूरी तरह झूठ है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उस पर पुलिस ने पूछताछ दौरान बहुत ही बुरी तरह के साथ टार्चर किया है और उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह जुर्म मान ले। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!