गैर कानूनी शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिंकजा, कई स्थानों पर की छापेमारी

Edited By Urmila,Updated: 05 Apr, 2022 05:27 PM

police tightened up against those who drink illegal liquor raids at many places

डी.एस.पी. राजपुरा गुरबंस सिंह बेस की तरफ से चलाई नशा विरोधी मुहिम को जारी रखते हुए थाना सिटी मुखी इंस्पेकटर तजिन्दर सिंह कस्तूरबा पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बीती रात ...

राजपुरा (मस्ताना): डी.एस.पी. राजपुरा गुरबंस सिंह बेस की तरफ से चलाई नशा विरोधी मुहिम को जारी रखते हुए थाना सिटी मुखी इंस्पेकटर तजिन्दर सिंह कस्तूरबा पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बीती रात थाना सिटी की पुलिस फोर्स द्वारा राजपुरा में गैर कानूनी तौर पर शराब पिलाने वालों लगभग दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। जिन दुकानदारों ने अपनी, दुकानों के बाहर नगर कौंसिल की जमीन पर नाजायज कब्जे किए गए हैं, वहां कब्जे भी हटवाए गए। 

यह भी पढ़ेंः गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन

इस दौरान उन्हें चेतावनी की कि यदि कोई व्यक्ति नगर कौंसिल की जगह पर कब्जा करेगा या गैर कानूनी तौर पर शराब पिलाता या बेचता काबू आया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके उक्त पुलिस आधिकारियों ने कुछ दुकानों के साथ स्थानीय नयी अनाज मंडी में लगने वाली रेहड़ियों पर भी डंडा परेड की। थाना सिटी प्रमुख ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तौर पर नशा बेचता या करता काबू आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!