Edited By Urmila,Updated: 28 Nov, 2021 04:20 PM

शहर के गोनियाना रोड पर स्थित एक होटल में लड़कियों को भेज कर देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में रेड की तो...
बठिंडाः शहर के गोनियाना रोड पर स्थित एक होटल में लड़कियों को भेज कर देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में रेड की तो उन्होंने मौके से एक लड़की सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रेड करने से पहले 2 लड़कियां होटल से चली गई थी और जबकि मौके पर एक लड़की होटल से मिली। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया देह व्यापार मामले में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले लुधियाना के 3 व्यापारी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः सुखबीर बादल ने राज्य के व्यापारियों के लिए किए ये बड़े ऐलान
थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर ने बताया कि रेड दौरान उन्होंने सुभाष जोशी, मुकेश कुमार, आशीष डबराल निवासी लुधियाना और एक युवती को निवासी फौजी चौक बठिंडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उक्त मामले में संलिप्त आरोपियों की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here