चिट्टा पीने वाला पुलिस अधिकारी होगा बर्खास्त, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरल

Edited By Vaneet,Updated: 22 Aug, 2020 12:35 PM

police officer drinking chitta will be sacked

सोशल मीडिया पर चिट्टा लेते हुए दिखाए तरनतारन के एक ए.एस.आई. के मुद्दे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डी.जी.पी. ...

चंडीगढ़(अश्वनी): सोशल मीडिया पर चिट्टा लेते हुए दिखाए तरनतारन के एक ए.एस.आई. के मुद्दे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डी.जी.पी. को इस मामले की पड़ताल करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है, जिसमें इस ए.एस.आई. की बर्खास्तगी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि एसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर रू-ब-रू कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सब्जियां देश के अन्य भागों में भेजने के लिए विशेष उड़ानें शुरू करने वह गौर करेंगे। डेयरी प्रौद्योगिकी और कृषि विषयों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल शिक्षा का भाग बनाने पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि नई एजुकेशन पॉलिसी के परिप्रेक्ष्य में इस पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के बीच 6 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें से एक लाख सरकारी नौकरियां अगले महीने से देना शुरू कर दी जाएंगी। 

पी.एस.पी.सी.एल. के पदों को नतीजों के ऐलान के 6 महीने बाद भी न भरे जाने संबंधी मुख्यमंत्री ने जालंधर के एक निवासी को भरोसा दिया कि लॉकडाऊन के कारण देरी हुई है और सहायक लाइनमैन के लिए 2393 और सहायक इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) के लिए चुने गए 71 उम्मीदवारों को पहले ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब लेखा अफसरों, राजस्व लेखाकार और सुपरिडैंट डिवीजनल अकाऊंटैंट के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को अगले हफ्ते नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!