Edited By Kamini,Updated: 01 Jun, 2022 07:26 PM
थाना ब्यास की पुलिस ने 2 अफीम तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान सुखविंदर...........
अमृतसर (संजीव): थाना ब्यास की पुलिस ने 2 अफीम तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी बटाला व परशोतम सिंह निवासी अलकड़े के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 80 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। इनको अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी देते हुए थाना ब्यास के इंचार्ज इंस्पेक्टर बालकर सिंह बताया की सूचना मिली थी की दोनों आरोपी ट्रक नंबर (ब 02 सीसी 9760) में बाहरी राज्यों से अफीम लाकर जिला अमृतसर व जिला तरनतारन के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपियों के ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से अफीम सप्लाई करने व लेकर आने के ठिकानों की निशान देही कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here