Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 05:13 PM

पंजाब में एक बार फिर पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है।
मोहाली (अंकुश महाजन): पंजाब में एक बार फिर पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान 2 ड्रग तस्कर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 ड्रग तस्करों को गोली लगी।
आपको बता दें कि पिछले शनिवार को उक्त ड्रग तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें 2 कांस्टेबल घायल हो गए थे। सोमवार को दोषियों की तलाश करते समय पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं, जिसके चलते दोषियों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों ड्रग तस्करों को भी गोली लगी, जिसमें वे घायल हो गए। फिलहाल, घायल दोषियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here