Jalandhar में टार्गेट किलिंग की फिराक में बैठे 2 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 30 Jul, 2026 12:56 PM

two criminals planning target killing arrested

विदेश बैठे आतंकी के कहने पर टार्गेट किलिंग करने की फिराक में बैठे नकोदर के 2 बदमाशों को सी.आई.ए. स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर : विदेश बैठे आतंकी के कहने पर टार्गेट किलिंग करने की फिराक में बैठे नकोदर के 2 बदमाशों को सी.आई.ए. स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से 32 बोर की 2 पिस्तौलें और गोलियां बरामद हुई है। जांच में पता लगा कि जिस व्यक्ति की हत्या की जानी थी उसकी इन लोगों ने रेकी भी कर ली थी। आरोपियों ने कुछ समय पहले ही पढ़ाई खत्म की है।

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नकोदर के 2 युवक विदेश बैठे आतंकी के टच में है जिन्हें फिरौती के लिए धमकाने, रेकी करने और फिर वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई तो पता लगा कि उक्त लोगों को जिले के एक व्यक्ति की हत्या करने का टार्गेट मिला है जिसकी वह रेकी कर भी चुके हैं। पुलिस ने बिना मौके गवाएं उक्त दोनों आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी मकसूदां चौक के पास घूम रहे हैं।

सी.आई.ए. स्टाफ ने तुरंत मकसूदां चौक पर ट्रैप लगा कर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनसे 32 बोर की 2 पिस्तौल और गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार पुत्र जगदीश कुमार और मानवजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह दोनों निवासी मुज्जफरापुर, नकोदर के रुप में हुई। दोनों आरोपी हाल ही में पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए से विदेश बैठे आतंकी से जुड़े थे। पुलिस ने आतंकी का नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त आतंकी को पुलिस ने नामजद कर लिया है। दोनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!