Punjab : चोरीशुदा 13 मोटरसाइकिलों सहित वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2026 11:38 PM

punjab 2 members of car thief gang arrested with stolen 13 motorcycles

थाना सिटी-2 पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए। डी.एस.पी. सब-डिवीजन मानसा हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मनदीप सिंह उर्फ...

मानसा  (मनजीत कौर) : थाना सिटी-2 पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए। डी.एस.पी. सब-डिवीजन मानसा हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मनदीप सिंह उर्फ काला व सतिगुर सिंह उर्फ सत्तू निवासी कैंचियां के रूप में हुई।

डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज उन्हें अदालत से रिमांड पर पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अब जांच की जा रही है कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले और कितने मोटरसाइकिल चोरी किए, किन लोगों को बेचा व इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, जिसके बाद इनके नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को अपने चोरी हुए मोटरसाइकिल या किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे, ताकि चोरीशुदा वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर ए.एस.आई. जसविंदर सिंह, ए.एस.आई. दर्शन सिंह तथा थाना सिटी-2 का स्टाफ उपस्थित था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!