पुलिस ने Heroin के साथ दबोचे 3 नशा तस्कर, विदेशी ऑनलाइन नंबरों से चला रहे थे Network

Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2026 05:37 PM

three drug smugglers arrested with heroin

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रामपुरा सिटी क्षेत्र से 3 युवकों को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रामपुरा सिटी क्षेत्र से 3 युवकों को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी विदेशी ऑनलाइन नंबरों के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे और पंजाब में नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परविंदर सिंह निवासी रामपुरा मंडी, मनप्रीत सिंह तथा सरबजीत सिंह निवासी गांव लहरा मोहब्बत (जिला बठिंडा) के रूप में हुई है। एसपी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि थाना रामपुरा सिटी पुलिस की टीम रजवाहे के किनारे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), मोहाली द्वारा नशा तस्करी का मामला दर्ज किया जा चुका है। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, लेकिन बाहर आते ही फिर नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया।

विदेशी ऑनलाइन नंबरों से चलता था नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार आरोपी विदेशी ऑनलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर अपने संपर्क बनाए रखते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!