Punjab : RTA कार्यालय में विजिलेंस का छापा, रिश्वत की रकम सहित एजेंट काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2026 07:35 PM

punjab vigilance raids rta office agent nabbed with bribe money

बठिंडा के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस ब्यूरो की मोहाली स्थित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने अचानक छापेमारी कर RTA कार्यालय से जुड़े एक एजेंट को कथित तौर पर रिश्वत की रकम सहित काबू कर लिया।

बठिंडा (विजय वर्मा) : बठिंडा के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस ब्यूरो की मोहाली स्थित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने अचानक छापेमारी कर RTA कार्यालय से जुड़े एक एजेंट को कथित तौर पर रिश्वत की रकम सहित काबू कर लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों, एजेंटों और आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने पहले पूरे मामले की गुप्त रूप से जांच की और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति "बाज" नाम से जाना जाता है और वह RTA कार्यालय में लोगों के काम करवाने के लिए एजेंट के रूप में सक्रिय था। विजिलेंस ने उसे कथित रिश्वत की रकम सहित हिरासत में ले लिया।

मौके पर मौजूद विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर कोमलप्रीत से संपर्क करने पर उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और पूरी जानकारी विजिलेंस ब्यूरो की ओर से जारी किए जाने वाले आधिकारिक प्रेस नोट के माध्यम से साझा की जाएगी। उन्होंने इससे अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम पकड़े गए एजेंट को अपने साथ लेकर बठिंडा से रवाना हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले में किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है या नहीं। हालांकि इस कार्रवाई के बाद RTA कार्यालय में दलालों और कथित रिश्वतखोरी के नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रेस नोट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला ट्रैप कार्रवाई का है या गुप्त जांच के आधार पर की गई रेड का, तथा इसमें और कितने लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजर विजिलेंस की अगली कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!