पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को हेरोइन सहित किया काबू

Edited By Kamini,Updated: 20 May, 2022 05:34 PM

police caught two people riding a motorcycle with heroin

ए.एस.आई. तलविंदर सिंह के नेतृत्व में सदर जीरा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों के पास से हेरोइन बरामद........

जीरा (गुरमेल सेखवां) : ए.एस.आई. तलविंदर सिंह के नेतृत्व में सदर जीरा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों के पास से हेरोइन बरामद की। इस बात का खुलासा करते हुए ए.एस.आई. तलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस दल के साथ पेट्रोलिंग व चेकिंग के दौरान उन्होंने गांव शाह अब्बू बक्कर के पास 2 संदिग्धों को एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आते देखा। मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस पीछे भागने की  कोशिश करने लगे तभी पुलिस पार्टी की मदद से पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने दौरान उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान संदीप सिंह उर्फ ​​जगतार सिंह निवासी गांव मंसूरदेवा और जसविंदर सिंह उर्फ ​​जस्सा पुत्र मेजर सिंह निवासी तलवंडी भाई के रूप में की है जिनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!