वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, लारैंस गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Sep, 2026 10:15 PM

two members of the lawrence gang arrested

सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर सिमरजीत सिंह शेरगिल के नेतृत्व में लॉरैंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 2 कथित सदस्यों को 7 पिस्टल और 23 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पटियाला (बलजिन्द्र) : सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर सिमरजीत सिंह शेरगिल के नेतृत्व में लॉरैंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 2 कथित सदस्यों को 7 पिस्टल और 23 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजिंदर सिंह फौजी पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव दौण कलां, थाना सदर पटियाला और राहुल उर्फ दाणा पुत्र बाबू राम निवासी गली नंबर-2, हरिदास कॉलोनी, थाना कोतवाली नाभा, जिला पटियाला के रूप में हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

एस.एस.पी. हांस ने बताया कि दोनों को थाना अर्बन एस्टेट के अंतर्गत आते साधू बेला रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल .32 बोर और 19 जिंदा कारतूस .32 बोर तथा एक पिस्टल .30 बोर और 4 जिंदा कारतूस .30 बोर बरामद किए गए। सी.आई.ए. पटियाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेजिंदर सिंह फौजी और राहुल उर्फ दाणा, जिनके खिलाफ पहले भी गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, के पास अवैध हथियार और गोला-बारूद मौजूद है और वे किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!