Jalandhar: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई, गाड़ी की तलाशी ली तो उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 14 May, 2024 02:39 PM

police action in view of lok sabha elections

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

जालंधर (सुनील महाजन): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस बीच जालंधर पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार ए.एस.आई हरप्रीत सिंह, ए.एस.आई. संजीव कुमार और सुरिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मकसूदां रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान होशियारपुर की तरफ से एक कार आ रही थी। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

PunjabKesari

कार सवार खुद को कारोबारी बता रहे था लेकिन उक्त रकम का कोई सबूत नहीं दिखा सके।पुलिस ने सारी नकदी कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 1 में भेज दी है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!