पी.एम. मोदी की जालंधर रैली को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, रूट किए डायवर्ट, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Feb, 2022 06:36 PM

pm police increased security from adampur to jalandhar due to modi s visit

राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पी.एम. मोदी कल जालंधर पहुंच रहे हैं। बता दें कि पी.एम. मोदी की पहली चुनावी रैली जालंधर के पी.ए.पी. में रखी गई है, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

जालंधर: राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पी.एम. मोदी कल जालंधर पहुंच रहे हैं। बता दें कि पी.एम. मोदी की पहली चुनावी रैली जालंधर के पी.ए.पी. में रखी गई है, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस द्वारा पी.एम. मोदी की आदमपुर से जालंधर पी.ए.पी. आने पर पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। इस मौके पर पी.एम. मोदी की सुरक्षा में पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ. और स्पैशल कमांडो तैनात रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजैंसियों की भी सुरक्षा रहेगी। इसके अलावा जालंधर कमिश्नरेट और देहाती पुलिस अफसर के साथ-साथ डाग स्क्वायड, बम स्क्वायड, दंगा रोधी दस्ता टीम भी तैनात रहेगी। 

पी.एम.मोदी के आदमपुर से जालंधर पी.ए.पी. आने के दौरान वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। इसलिए कल लुधियाना फिल्लौर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को फिल्लौर से नूरमहल -नकोदर रोड पर निकाला गया है। पठानकोट की तरफ से आने वाले हैवी ट्रैफिक को टांडा उड़मुड़ से होशियारपुर से फगवाड़ा से जंडियाला नकोदर जालंधर की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सोमवार को आदमपुर से जालंधर पीएपी चौक तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। चंडीगढ़ साइड से आने वाले ट्रैफिक को फगवाड़ा से नकोदर-जालंधर रास्ते पर निकाला गया है। अमृतसर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को सुभानपुर से कपूरथला जालंधर की तरफ निकाला गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!