मोबाइल छीनकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवारों को लोगों ने ऐसे दबोचा

Edited By Kamini,Updated: 18 Apr, 2022 05:45 PM

people caught the motorcycle riders running away by snatching the mobile

स्वपन शर्मा आई.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर दिहाती के दिशा निर्देशों के अनुसार सब डिवीजन करतारपुर के नेतृत्व में...........

जालंधर (सुनील) : स्वपन शर्मा आई.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर दिहाती के दिशा निर्देशों के अनुसार सब डिवीजन करतारपुर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने लूट पाट की घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। सुखपाल सिंह पी.पी.एस. उप पुलिसर कप्तान सब डिवीजन करतारपुर ने बताया कि ए.एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित अड्डा नूरपुर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें फोन आया कि मान एन्कलेव में इलाका निवासियों ने 2 नौजवानों को फोन छीन भागते हुए काबू किया है। इस पर ए.एस.आई. निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्त्ता गौतम मल्होत्रा पुत्र वरिंदर मल्होत्रा निवासी मान एन्कलेव अड्डा नूरपुर पठानकोट रोड जालंधर के बयान दर्ज किए।

शिकायतकर्त्ता गौतम ने बताया कि व करीब 6.30 बजे अपने घर के पास सड़क पर सैर कर रहा था इतने में 3 युवक एक मोटरसाइकिल (नंबर पी.बी.08-ईई-9922) आए और उससे फोन छीन कर फरार हो गए। थोड़ी दूर आरोपी एक कार से टकरा कर वहीं गिर गए जिन्हें वहां अन्य सैर कर रहे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया इनमें 2 को काबू किया और फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों की पहचान सोनी राजा पुत्र बलबीर कुमार निवासी गांव नूरपुर थाना मकसूदां जालंधर, चिराग उर्फ सुखी पुत्र लेट राज कुमार निवासी सरूप नगर राऊवाली थाना मकसूदां जालंधर के रूप को मौके पर काबू कर लिया गया जबिक डैवल निवासी सरूप नगर राऊवाली थाना मकसूदां जालंधर मौके पर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल हीरो काले रंग का व एक मोबाइल फोन मोटरोला जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!