पठानकोट पुलिस की कार्रवाई, महिला की ह/त्या के मामले में चंद घंटों में आरोपी काबू

Edited By Kalash,Updated: 18 Aug, 2026 04:48 PM

pathankot police arrests accused in woman murder case

पठानकोट में 75 साल की महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर सुलझाते कथित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में 75 साल की महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर सुलझाते कथित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पठानकोट के (एडिशनल चार्ज) एस.एस.पी. आदित्य द्वारा जानकारी सांझा की गई है। पुलिस की तेज कार्रवाई के कारण मामले में बड़ी सफलता मिली है।  

जानकारी के अनुसार बीते दिन पठानकोट में एक 75 साल की महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसका पति और बेटा किसी काम से बाहर गए थे। घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो महिला खून से लथपथ हालत में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से हमला किया गया था। चेहरे और गर्दन पर भी चोट के निशान थे। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कई टेक्निकल और साइंटिफिक सबूतों की जांच की। यह भी पता चला कि घर में लगे CCTV कैमरे और DVR से छेड़छाड़ की गई थी।

SSP आदित्य ने बताया कि पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में उसी इलाके के रहने वाले कथित आरोपी वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आज उसे माननीय कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है और घटना के पीछे की असली वजह, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और दूसरे साथियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पठानकोट पुलिस की इस तेज कार्रवाई से जहां मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है वहीं इलाका वासियों में भी पुलिस की कारगुजारी को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!