बसों में सफर करने वाले यात्री पढ़ लें यह खबर, इतने दिन रहेगा चक्का जाम

Edited By Kamini,Updated: 02 Sep, 2022 04:53 PM

passengers traveling in buses should read this news there will be a traffic jam

पंजाब रोडवेज पनबस, पी.आर.टी.सी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

लुधियाना (सुरिन्द्र सन्नी): पंजाब रोडवेज पनबस, पी.आर.टी.सी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। वर्करों ने कहा कि अगर सरकार द्वारा तुरंत उनकी मांगे न मानी गई तो 27 से 29 सितंबर तक 3 दिन के लिए हड़ताल करते हुए सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले आज पंजाब भर के 27 डिपो के आगे गेट रैलियां की गई। 

PunjabKesari

लुधियाना डिपो के गेट पर संबोधित करते हुए प्रधान सतनाम सिंह उप-प्रधान सुखदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बात करती है पर ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना तो दूर की बात यूनियन को मिलने के लिए समय भी नहीं दिया जा रहा। इसके उल्ट ट्रांसपोर्ट विभाग एक बार फिर से आउटसोर्स के जरिए भर्ती करने जा रहा है, जिससे साबित होता है कि सरकार केवल दिखावा कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को पटियाला में पी.आर.टी.सी के मुख्य ऑफिस के आगे धरना लगाया जाएगा। 13 सितंबर को पनबस के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय के आगे धरना दिया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर को ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब की कोठी का आगे रोष प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन फिर भी सुनवाई न हुई तो 27, 28 व 29 सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल कर सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!