Ludhiana : लाडोवाल के रहने वाले लोगों में डर का माहौल, पैदल चलने को मजबूर! जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 21 Apr, 2026 11:06 AM

panic from traffic challans in ladowal

लिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा और एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल द्वारा महानगर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

लुधियाना ( शिवम) : पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा और एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल द्वारा महानगर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी जगह पर ट्रैफिक जाम न लगे और न ही लोगों को ट्रैफिक की समस्या के कारण किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े परंतु लाडोवाल के रहने वाले लोगों में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों का डर इतना ज्यादा बना हुआ है कि लोग अपने घरों से निकलने से भी अब डरने लगे हैं क्योंकि अगर कोई भी लाडोवाल का रहने वाला व्यक्ति बाजार में अपनी दवाई, राशन का सामान या बैंक में किसी काम से आता है तो उसे अपने ही गांव में चक्कर लगाने का भारी हरजाना भरना पड़ रहा है जिसके कारण लाडोवाल के रहने वाले लोगों में भारी निराशा देखी जा रही है।

गौरतलब है कि ट्रैफिक समस्या का समाधान करने के लिए लाडोवाल चौक में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो रेत से ओवरलोड टिप्पर ट्रैक्टर ट्राली,गैर कानूनी तरीके से चलने वाली बसो,जम्मू कश्मीर से आने वाले ओवरलोड ट्रको, वाहनों के खुले डालो, ट्रिपल राइडिंग और काले शीशे करके हूटर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ियों के चालान करने की जगह लाडोवाल के लोगों के बिना बताए चालान काटकर खाना पूर्ति करने में व्यस्त रहते हैं जिसके कारण इलाके के लोगों में भारी निराशा देखी जा रही है इलाके के लोगों का कहना है कि अगर वह अपने घर का कोई भी सामान लेने के लिए लाडोवाल बाजार में जाते हैं तो घर का सामान लेकर वापस आने से पहले ही उनको ई चालान का मैसेज पहुंच जाता है जिसके कारण लोगों में ट्रैफिक पुलिस का भारी डर दिखाई देने लगा है।

वहीं दूसरी तरफ जो व्यक्ति बाजार में सामान लेने आता है जब वह वापस घर की तरफ जाता है तो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उसके मोटरसाइकिल या एक्टिवा की फोटो पीछे से खींच लेते हैं और उनका ई-चालान कर देते हैं जिसके चलते अब लाडोवाल निवासी अपने घरों का जरूरी सामान पैदल लेने के लिए ही बाजार में आने को मजबूर हो रहे हैं लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी जिन वाहनों के चालान काटने हैं उनके चालान नहीं काटते है परंतु लाडोवाल निवासियों के पीछे से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं।

बच्चों की दवाई लेने आए मोटरसाइकिल सवार का 1000 का हुआ चालान 

वार्ड नंबर 8 के रहने वाले जसबीर सिंह हैरी ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने बच्चों की दवाई लेने लाडोवाल बाजार के मेडिकल शॉप में आया था और जब दवाई लेकर घर वापस पहुंचा तो उसे 1000 के ई चालान का मैसेज आ गया उसने बताया कि वह खुद हैरान रह गया कि सिर्फ केवल 100 की दवाई लेने के लिए उसे 1000 का चालान का भुगतान करना पड़ रहा है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह खुद मजदूरी का काम करता है और इस तरह से अगर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी बिना बताए उनका चालन करेगी तो उनके घरों का गुजारा मुश्किल से होगा। उसने बताया कि अगर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उसे रोक कर इस बारे में कोई जानकारी देता तो वह अपनी मजबूरी उसको बता सकता था परंतु ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अपनी मनमानियां करने में लगे हुए हैं और जिन लोगों के ट्रैफिक उल्लंघन करने के चालान काटने हैं उनके चालान नहीं किये जा रहे हैं।

लाडोवाल के रहने वाले दर्जनों लोगों के हो चुके ई चालान

लाडोवाल के रहने वाले लोगों के पिछले करीब 6 महीनो में कई दर्जन ई चालान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल और एक्टिवा की पीछे से फोटो खींचकर किए जा चुके हैं। कई बार इलाके के लोगों ने इस समस्या के बारे में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को निवेदन भी किया जा चुका है की लाडोवाल के कई लोग अपने निजी कामों के लिए एक साइड से दूसरी साइड प्रतिदिन आते जाते रहते हैं जिसके कारण लाडोवाल के लोगों के इस तरीके से ई-चालान न किए जाएं परंतु ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने चालान का कोटा पूरा करने के लिए लाडोवाल के रहने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है जिसके कारण इलाके के लोगों द्वारा पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा और एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल से अपील की जाती है कि कम से कम लाडोवाल के रहने वाले लोगों को ई-चालान से बचाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!