लुधियाना: बिना नंबर प्लेट का ओवरलोड टिप्पर बेकाबू होकर पलटा, लगा लंबा जाम

Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 06:36 PM

overloaded tipper overturns

थाना लाडोवाल के अधीन आती हबडां पुलिस चौकी के इलाके में आज लुधियाना हबडां रोड पर रेत से भरा ओवरलोड टिप्पर बेकाबू होकर हाईवे के ऊपर पलट गया जिस कारण हाईवे के ऊपर कई घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा।

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आती हबडां पुलिस चौकी के इलाके में आज लुधियाना हबडां रोड पर रेत से भरा ओवरलोड टिप्पर बेकाबू होकर हाईवे के ऊपर पलट गया जिस कारण हाईवे के ऊपर कई घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पीसीआर कर्मचारी केवल कृष्ण पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हादसे में जख्मी हुए ड्राइवर गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि इस इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से रेत की माईनिंग का कारोबार चलाया जा रहा है जिसके चलते अवैध रेत का कारोबार करने वाले लोगों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर के टिप्पर को चलाया जा रहा है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार जो टिप्पर रेत भरकर जा रहा था उस टिप्पर के ऊपर ना तो आगे नंबर प्लेट लगी हुई थी और ना ही पीछे नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जब पुलिस को उक्त मामले संबंधी जानकारी मिली तो पुलिस द्वारा मौके पर क्रेन बुलाकर पहले सड़क पर पलटे हुए टिप्पर को सीधा किया गया और ट्रैफिक को संचारू ढंग से शुरू करवाया गया। जब उक्त मामले संबंधी चौकी प्रभारी प्रितपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसा होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले घायल हुए टिप्पर के चालक गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए ले जाया गया था। पुलिस द्वारा ओवरलोड टिप्पर को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस द्वारा रेत से भरे टिप्पर चालक से माइनिंग की रसीद के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कारवाई की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति इस इलाके में अवैध माइनिंग करता हुआ पकड़ा गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। अगर टिपर चालक के पास रेत की माईनिंग की कोई रसीद न प्राप्त हुई तो पुलिस द्वारा उक्त टिप्पर चालक के खिलाफ कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और टिप्पर की नंबर प्लेटों के बारे में जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!