वाहनों पर गैर कानूनी स्टिकर लगाने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस का सख्त Action

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2023 01:20 PM

operation amritpal singh

गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

जालंधर(धवन): पंजाब पुुलिस ने राज्य में वाहनों पर लगे गैर-कानूनी स्टिकरों को उतारने का अभियान शुरू कर दिया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वाहनों पर लगे गैर-कानूनी स्टिकरों को उतारा जाए और अगर दोबारा कोई वाहन चालक ऐसे स्टिकर लगाता है तो उसका चालान किया जाए। राज्य में अमृतपाल सिंह के प्रकरण के बाद राज्य पुलिस हिंसा व गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में कहा था कि जो भी कानून व्यवस्था में विघ्न डालेगा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा। राज्य में अनेक लोगों ने अपने वाहनों पर जरनैल सिंह भिंडरांवाला के स्टिकर लगाए हुए थे। पंजाब पुलिस ने चैकिंग के दौरान भिंरांवाला के स्टिकरों को भी उतारा है और वाहन चालकों को कहा है कि वह ऐसे स्टिकर दोबारा न लगाएं। डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पंजाब में कारों व अन्य वाहनों पर गैर-कानूनी स्टिकर लगाने वालों पर कोई नर्मी नहीं बरती जानी चाहिए। हथियारों की तस्वीरें वाहनों पर लगाना गैर-कानूनी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वाहनों पर पुलिस, आर्मी व अन्य संदिग्ध स्टिकर लगाने पर भी रोक रहेगी। गन कल्चर को प्रोत्साहित करने वालों पर भारी जुर्माने किए जाएंगे। अगर कोई इन आदेशों की उल्लंघना करेगा तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। पंजाब पुलिस ने भड़काऊ शब्दावली वाले स्टिकरों को भी उतारना शुरू कर दिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!