चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सी.एम. चन्नी दिखे एक अलग अंदाज में

Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2022 03:36 PM

on the last day of campaigning cm channi looked in a different style

चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। शुक्रवार को मानसा में पार्टी उम्मीदवार के ............

भवानीगढ़ (विकास) : चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। शुक्रवार को मानसा में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार पूरा कर चमकौर साहिब जाते समय मुख्यमंत्री चन्नी देर शाम भवानीगढ़ में ट्रक यूनियन के नजदीक हाईवे पास गोलगप्पे व दही भल्ले खाते दिखे व एक रेहड़ीवाले से केले खरीदते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने के साथ प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह सहित अन्य लोग भी उनके साथ गोल गप्पे खाते दिखाई दिए। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने सुरक्षाकर्मियों को उनकी वजह से हाईवे जाम न करने की हिदायत देते रहा।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री को गोल गप्पे की रेहड़ी वाले प्रवासी ने नहीं पहचाना, साथ आए लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री चन्नी उनकी रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने आए हैं। इसके बाद सी.एम. चन्नी ने दही भल्ला का स्वाद चखा और एक साथ वाली रेहड़ी पर से एक दर्जन केले खरीदे। गोलगप्पे की रेहड़ी वाले ने बताया उसने अंधेरे के कारण मुख्यमंत्री चन्नी को नहीं पहचाना, बताने के बाद उन्हें पहचान लिया था। दुर्जन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने इस दौरान रेहड़ी वाले को 500 रुपए दिए। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!