Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2021 02:08 PM

मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
गुरदासपुरः मां-बाप अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यहां तक कि बच्चों की खातिर कई तरह की मुश्किलों का सामने कर लेते हैं। आज के दौर में कलयुग का ऐसा समय आ गया है कि औलाद को अपने मां-बाप से बढ़कर जायदाद प्यारी हो गई है।
वहीं माता पिता जो अपने बच्चों के लिए अपनी सारी जिंदगी कुर्बान कर देते है, वहीं बच्चे बुढापे में मां-बाप को जायदाद की ख़ातिर दर -दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसा मामला कादियां के गांव नाथपुरा का सामने आया है, जहां एक बुज़ुर्ग माता को उसके बच्चों ने धक्के मार कर घर से निकाल देने की कोशिश की। बुज़ुर्ग माता को उसके बच्चों ने इस हद तक तंग कर दिया कि उसे अपना दुख बताने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर बुज़ुर्ग माता की यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसका पता लगने पर कई लोग माता के पास पहुंचे।
इस घटना के संबंध में पत्रकारों के साथ बातचीत करते माता ने बताया कि मेरे 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। उसने बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसकी मौत के बाद मेरे बेटों ने धोखे से मेरी सारी ज़मीन और जायदाद अपने नाम करवा ली। जब उसने अपने बच्चों से ख़र्च मांगा तो उन्होंने मुझे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल देने की कोशिश की। बच्चों के इस व्यवहार से दुखी होकर मैं अपनी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है जिससे मुझे इंसाफ मिल सके। इस घटना के संबंध में जब माता के बेटों के साथ बातचीत की गई तो उसके एक बेटे मनिन्दर सिंह ने अपनी ही माता पर उल्ट आरोप लगाने शुरू कर दिए।