Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2026 03:33 PM

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।
लुधियाना (राम): पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत बोर्ड के 6 सीनियर एन्वायरनमैंटल इंजीनियरों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेशों के मुताबिक इंजीनियर गुरशरण दास को जोनल कार्यालय-1 पटियाला से जोनल कार्यालय जालंधर में तैनात किया गया है। इंजीनियर परवीन शर्मा की मुख्यालय और जोनल कार्यालय से संबंधित जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, इंजीनियर विजय कुमार को जोनल कार्यालय-1 लुधियाना से जोनल कार्यालय-2 लुधियाना भेजा गया है। इंजीनियर कुलदीप सिंह का जोनल कार्यालय-2 लुधियाना से जोनल कार्यालय अमृतसर तबादला किया गया है। इंजीनियर राजीव गुप्ता की पटियाला स्थित जोनल कार्यालय के साथ-साथ डी.ई.सी.सी. और एस.ई.ए.सी. से संबंधित जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इंजीनियर समिता की जालंधर और अमृतसर से संबंधित मौजूदा जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें जोनल कार्यालय-1 लुधियाना में नई तैनाती दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here