चुनावी ड्यूटी में गए अफसर, GLADA हुआ बिना चीफ! अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 10:53 PM

officers on election duty glada left without a chief

चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब के 34 IAS व IPS अफसरों की डयूटी लगाई गई है। इनमें ग्लाडा के चीफ संदीप कुमार का नाम भी शामिल है, जिन्हें तमिलनाडु चुनावों के लिए पंजाब से जाने वाली आई.ए.एस. अफसरों की टीम में...

लुधियाना  (हितेश) : चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब के 34 IAS व IPS अफसरों की डयूटी लगाई गई है। इनमें ग्लाडा के चीफ संदीप कुमार का नाम भी शामिल है, जिन्हें तमिलनाडु चुनावों के लिए पंजाब से जाने वाली आई.ए.एस. अफसरों की टीम में शामिल किया गया है। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए डयूटी पर जाने वाले अफसरों की जगह दूसरे अधिकारियों को एडिश्नल चार्ज देने का आर्डर वीरवार शाम को जारी कर दिया गया है, लेकिन इस लिस्ट में संदीप कुमार की जगह किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी द्वारा शहरी विकास विभाग को वैकल्पिक प्रबंध करने के लिए बोला गया है। जिसके चलते ग्लाडा का काम फिलहाल बिना चीफ के ही चलेगा। शहरी विकास विभाग द्वारा सरकार के निर्देशों के आधार पर संदीप कुमार की जगह किसी अधिकारी को ग्लाडा के चीफ का चार्ज देने बारे अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर में पोस्टिड आई.ए.एस. अफसरों में से डी.सी. हिमांशु जैन, नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल या ए सी ए ओजस्वी में से किसी एक को अस्थाई तौर पर ग्लाडा के चीफ की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!