गणतंत्र दिवस पर पुरुस्कारों के साथ सम्मानित किए जाएंगे पंजाब पुलिस के ये 15 अधिकारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jan, 2022 09:55 PM

officers of punjab police will be honored on republic day

पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते गृह मंत्रालय, भारत सरकार (जी.ओ.आई.) ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है।

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते गृह मंत्रालय, भारत सरकार (जी.ओ.आई.) ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है। इन अधिकारियों को सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल (पी.पी.एम.डी.एस.) और बेमिसाल सेवाओं के लिए पुलिस मैडल (पी.एम.एम.एस.) के साथ सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर ए.डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था नरेश कुमार और ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस अमरदीप सिंह राय समेत दो अधिक डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) रैंक के अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपित पुलिस मैडल के लिए चुना गया है।

PunjabKesari

एक आई.पी.एस. अधिकारी पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर सुखचैन सिंह गिल, डी.आई.जी. स्पैशल टास्क फोर्स संजीव कुमार रामपाल और चार पी.पी.एस. अधिकारी, जिनमें कमांडैंट पी.आर.टी.सी. हरप्रीत सिंह मंडेर, एस.पी. इन्वैस्टीगेशन होशियारपुर रवीन्द्र पाल सिंह, ए.सी.पी. हैडक्वाटर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा और डिप्टी सुपरिंटैंडेंट (सुरक्षा) जिला जेल रूपनगर वह 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिनको बेमिसाल सेवाओं बदले पुलिस मैडल देने के लिए चुना गया है। 

PunjabKesari

बाकी अधाकिरोयं में इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह, इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़, इंस्पैक्टर जगप्रीत सिंह, महिला इंस्पैक्टर बलविन्दर कौर, एस.आई. अरुण कुमार, ए.एस.आई. सन्दीप कुमार, ए.एस.आई. गुरमुख सिंह और ए.एस.आई. अमरीक चंद शामिल हैं। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के. भावरा ने पुरुस्कार विजेताओं को बधाई दी और पुलिस फोर्स को और समर्पण और लगन के साथ काम करने के लिए उत्साहित किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!