जालंधर लोकसभा चुनाव में बढ़िया सेवाएं निभाने वाले अधिकारी/ कर्मचारी सम्मानित

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2024 02:04 PM

officers employees honoured for their excellent services

जालंधर लोकसभा चुनाव दौरान अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा निभाई सेवाओं को मान्यता देने की लड़ी के अंतर्गत जिला प्रशासन ने आज 26 अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित किया।

जालंधर : जालंधर लोकसभा चुनाव दौरान अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा निभाई सेवाओं को मान्यता देने की लड़ी के अंतर्गत जिला प्रशासन ने आज 26 अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित किया। यहां जिला प्रशासकीय काम्प्लैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी मेजर डा. अमित महाजन ने प्रशंसा पत्र सौंपते हुए अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा चुनाव ड्यूटी बाखूबी ढंग से निभाने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने के लिए सभी टीमें बधाई की पात्र है।
 
उन्होंने अधिकारियों/ कर्मचारियों को भविष्य में भी अपनी ड्यूटी इसी लगन और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वालों में जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिन्दर सिंह, उपजिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, लीगल- कम- प्रोबेशन अधिकारी संदीप भाटिया, सहायक रिर्सच अधिकारी अरुण कुमार, कंप्यूटर फैकल्टी सुखविन्दर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरपाल सिंह, मनिन्दर सिंह और मनप्रीत कौर, यू.डी.सी. हरप्रीत कौर, स्टेनो लखविन्दर सिंह, एन.आई.सी.से मुकेश मल्होत्रा, रविन्द्र कुमार और कमलजीत भक्त, ए.ए.ओ. एकता, स्टेट बैंक आफ इंडिया से सीनियर एसोसिएट सोनिया और अमनदीप, पंजाब नैशनल बैंक से दिव्या, क्लर्क दीपपाल सिंह, मास्टर कुलजीत सिंह, सीनियर एस.एस.ए. सुनील कुमार के अलावा रणजीत सिंह, सुषमा देवी, रोहित कुमार, बलकार सिंह और जसकरन मट्टू भी शामिल है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!