श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में स्मैक पी रहे थे NRI, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Mohit,Updated: 12 Oct, 2019 04:09 PM

nri was taking drugs in the presence of shri guru granth sahib arrested

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में स्मैक का सेवन कर रही एन.आर.आई. दम्पति को पुलिस ने उनके एक साथी सहित गिरफ्तार किया है।

तरनतारनः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में स्मैक का सेवन कर रही एन.आर.आई. दम्पति को पुलिस ने उनके एक साथी सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह दम्पति विदेश से आकर लंगर बाजार तरनतारन में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों नौजवानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सत्कार कमेटी ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। 

जानकारी अनुसार जिस घर में तीनों आरोपी गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी कर रहे थे वह तरनतारन के पार्षद की बहन का घर है जोकि इस वक्त विदेश में रह रही है। सत्कार कमेटी के एक मैंबर ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पिछले कई महीनों से पावन स्वरूपों का प्रकाश भी नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जब वहां सत्कार कमेटी के मैंबर और पुलिस पहुंची तो वहां पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!