Edited By Kamini,Updated: 27 Dec, 2025 06:10 PM

लुधियाना मे हीरो बेकरी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।
लुधियाना (विजय) : लुधियाना मे हीरो बेकरी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित हीरो बेकरी को नगर निगम द्वारा दूसरी बार सील कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम अफसरों की टीम ने कार्रवाई करते हुए बेकरी को सील किया। इसके बाद शनिवार को बेकरी के करिंदों द्वारा दुकान पर नगर निगम की ओर से लगाया गया नोटिस उतारकर फाड़ देने का मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम पहले भी 5 सितंबर 2023 को इस बेकरी को सील कर चुका है। उस समय जांच में बेकरी अवैध पाई गई थी और निगम द्वारा इललीगल निर्माण को लेकर नोटिस भी लगाया गया था। बावजूद इसके, आरोप है कि बेकरी मालिक ने निगम की सीलें तोड़ दी थीं। करीब 2 साल बाद इस मामले में अब जाकर केस दर्ज किया गया। इसके बाद निगम अफसरों ने बेकरी के बाहर दोबारा नोटिस चस्पा कर 3 दिन के भीतर अवैध निर्माण गिराने की चेतावनी दी थी। हालांकि बेकरी मालिक कोर्ट पहुंच गया और स्टे ले आया।
इसके बावजूद निगम के ईमानदार अफसरों ने कार्रवाई करते हुए दोबारा बेकरी को सील कर दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि नोटिस फाड़ने जैसी घटनाओं के बाद क्या प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा या फिर मामला पहले की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार अवैध निर्माण पर “पीला पंजा” चलेगा या नहीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here