पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के बाद शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, Students के लिए नए आदेश जारी

Edited By Kalash,Updated: 07 Sep, 2025 06:03 PM

new orders issued for students after holidays

अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

मोहाली (नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की अगस्त 2025 की अनुपूरक और ओपन स्कूल (ब्लॉक-II) की परीक्षाएं भारी बारिश और बाढ़ के कारण (पहले जारी की गई तिथि के अनुसार 27-08-2025 से) स्थगित कर दी गई थीं। अब शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं को पहले से निर्धारित समय और परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करने की सूचना जारी कर दी है।

शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहले जारी डेटशीट के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जो 27 अगस्त को होनी थी, अब 9 सितंबर को होंगी। इसी प्रकार, 28 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 10 सितंबर को और 29 अगस्त को होने वाली परीक्षा अब 11 सितंबर को होगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इन पुनर्निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!