8.49 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस कमिश्नर ने किया नया खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2023 03:25 PM

new disclosure in robbery case

सी.एम.एस. एजेंसी में हुई 8.49 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा रोजाना नया खुलासा किया जा रहा है

लुधियाना (राज): सी.एम.एस. एजेंसी में हुई 8.49 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू द्वारा रोजाना नया खुलासा किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने 2 और आरोपियों को काबू किया है जिन्होंने लूटे हुए कैश में से कुछ पैसे चोरी किए थे। दोनों आरोपियों से 2-2 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा पहले से पकड़े गए आरोपी के घर से पुलिस को 14 लाख रुपए और बरामद हुए हैं। इस तरह लूट के मामले में पुलिस ने अब तक 18 आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि उनसे कुल 7.14 करोड़ 700 रुपए की रिकवरी की जा चुकी है।

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि लूट के कैश से रुपए चोरी करने वाले पहले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। अब पकड़े गए दोनों आरोपी उनके साथी हैं। पकड़े गए आरोपी नीरज कुमार के दोस्त हैं। जोकि पहले पकड़ा जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपी बरनाला के रहने वाले पवन कुमार उर्फ जोली और दमनप्रीत सिंह उर्फ अमनी हैं। दोनों से 2-2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जबकि पहले पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर से 14 लाख और बरामद किए हैं।

PunjabKesari

मोना के घर के नजदीक पानी के छप्पड़ से एजेंसी के 5 डी.वी.आर. बरामद

पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात के समय आरोपियों ने कंपनी के डी.वी.आर. भी चोरी कर लिए थे ताकि उनकी पहचान ना हो सके। पुलिस ने वारदात के 12 दिनों बाद कंपनी के 5 डी.वी.आर. भी बरामद कर लिए हैं। जोकि पुलिस ने बरनाला एक गंदे पानी के छप्पड़ से बरमाद किए हैं। मोना से पूछताछ में सामने आया था कि उसने वारदात के बाद अपने घर के नजदीक स्थित पानी के छप्पड़ में डी.वी.आर. फैंक दिए थे। इसके बाद लुधियाना पुलिस मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह को साथ लेकर बरनाला पहुंची, जहां आरोपियों ने छप्पड़ में डी.वी.आर. फैंके थे। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने डी.वी.आर. हासिल किए।

PunjabKesari

9 आरोपियों को और 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

बुधवार को पकड़े गए 9 आरोपियों को रिमांड खत्म हुआ था। इसलिए आज मुख्य आरोपी मनजिंदर सिंह, मनदीप कौर सहित 9 आरोपियों को फिर अदालत पेश किया गया। जहां अदालत ने उक्त आरोपियों को फिर दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस का कहना था कि अभी आरोपियों से और कैश रिकवर करवाना बाकी है। अब पुलिस आरोपियों को 23 जून को अदालत में पेश करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!