10 वर्षीय बच्ची को अमरूद तोड़ने के बहाने ले गया पड़ोसी, फिर किया ऐसा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Aug, 2020 09:54 AM

neighbor try to rape with 10 year old girl

थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने जैड ब्लाक फ्लैटों में रहने वाले आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर..........

लुधियाना(राज): अमरूद तोड़ने के बहाने पड़ोसी युवक 10 साल की बच्ची को अपने साथ पी.ए.यू. में ले गया, जहां सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शौर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद बच्ची की मां को जब पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई।

थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने जैड ब्लाक फ्लैटों में रहने वाले आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अक्सर वह काम पर जाती है तो उसकी बेटी और बेटा घर में अकेले होते हैं।

रविवार को जब वह काम पर गई तो इस दौरान उनका पड़ोसी विक्की आया और उसकी 10 वर्षीय बेटी को बहाने से पी.ए.यू. ले गया, जहां अमरूद तोड़ने के बहाने बेटी को खाली जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया था, जिसके बाद बच्ची घर पहुंची और मामा को सारी बात बताई। मामा ने बताया कि बच्ची डरी हुई थी। फिर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी।

उधर, एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की को काबू कर लिया गया है और बच्ची की मैडीकल जांच करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!