घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ पड़ोसी ने की दुष्कर्म करने की कोशिश

Edited By Vaneet,Updated: 06 Jul, 2020 04:01 PM

neighbor tried to molest a girl playing outside the house

महानगर में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, परंतु वह अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हो पाया।...

लुधियाना: महानगर में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, परंतु वह अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं हो पाया।

सदर पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता के बयान पर रेप की कोशिश की धारा-376-511 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी असिस्टैंट सब-इंस्पैक्टर सतीश कुमार ने बताया कि घटना 4 दिन पहले की है, जब धांधरा रोड के शहीद भगत नगर सिंह इलाके का रहने वाला सोनू बुधवार शाम को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बच्ची उस वक्त अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। इस पर वहां मौजूद एक लड़के ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन इस बीच मौका पाकर आरोपी भागन में कामयाब हो गया। जिसे बाद में काबू कर लिया गया। सतीश ने बताया कि सोनू अविवाहित है जोकि एक दुकान पर काम करता है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!