Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2021 02:58 PM

कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाने के ऐलान के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस
चंडीगढ़: कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाने के ऐलान के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस के मुख्य दफ़्तर की तस्वीर भी बदलने लगी है।
यहां सिद्धू के समर्थकों ने उनके नए पोस्टर लगा दिए हैं, जिसमें पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, अम्बिका सोनी, हरीश रावत, कैप्टन अमरेद्र सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की तस्वीर भी शामिल की गई है। इसके साथ ही सिद्धू के समर्थन में लगाए गए नए पोस्टर पर नया नारा दिया गया है, हालांकि इसमें कुछ शब्दों की गलती है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को लंबे समय से प्रदेश प्रधान बनाने की चर्चा चल रही थी लेकिन कैप्टन कारण हाईकमान कोई फ़ैसला नहीं ले पा रही थी लेकिन अब हाईकमान की तरफ से सिद्धू को पार्टी के प्रदेश प्रधान की कमान सौंप दी गई है।