मौसी की बेटी के साथ बनाए प्रेम संबंध, भाइयों ने घर आकर फौजी को उतारा मौत के घाट

Edited By Mohit,Updated: 20 Nov, 2020 05:28 PM

murder case in gurdaspur

पुलिस थाना तिब्बड़ के अधीन आते गांव मान चोपड़ा में छुट्टी पर आए फौजी का अपनी ही..............

गुरदासपुर (विनोद): पुलिस थाना तिब्बड़ के अधीन आते गांव मान चोपड़ा में छुट्टी पर आए फौजी का अपनी ही मौसी की बेटी के साथ नाजायज संबंधों के चलते मौसी के बेटे द्वारा अपने चाचे के साथ मिलकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना तिब्बड़ के इंचार्ज कुलवंत सिंह मान ने बताया कि मृतक शरनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव मान चोपड़ा का अपनी ही मौसी की बेटी निवासी रांझे के कोठे तारगढ़ के साथ नाजायज संबंध थे। फौजी शरनजीत सिंह बीते कुछ दिनों से छुट्टी पर गांव आया था और बीते दिन उसकी मौसी की बेटी उसको मिलने उसके गांव मान चोपड़ा आई हुई थी। 

इस दौरान उसके भाई को पता लगने पर उसका भाई कुलदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने चाचा प्रेम पुत्र गयान सिंह को लेकर फौजी के घर आए और उसके घर चाय पानी पीकर उसको बाहर हवेली ले गए। जहां पर उन्होंने तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि हमें मृतक के परिवार वालों ने रात एक बजे जानकारी दी। जिसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई अर्शदीप सिंह के बयानों पर आरोपी कुलदीप सिंह और प्रेम सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!