दाना मंडी पखोके में हुई हत्या का मामला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2024 04:12 PM

murder case accused arrest

बरनाला पुलिस ने दाना मंडी पखोके में हुई हत्या के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरनाला : बरनाला पुलिस ने दाना मंडी पखोके में हुई हत्या के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सत्तवीर सिंह, पी.पी.एस., उप-कप्तान पुलिस बरनाला ने बताया कि 28 अक्तूबर 2024 को पखोके में हुई झगड़े के दौरान जस्मीन सिंह उर्फ जस्सू पुत्र गुरचरण सिंह की हत्या कर दी गई थी।

जस्मीन सिंह के पिता, गुरचरण सिंह उर्फ भोला फौजी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उसी आधार पर थाना सदर बरनाला में 29 अक्तूबर 2024 को मामला संख्या 144, अधीन धारा 302, 148, 149, 506, 120बी आई.पी.सी. के तहत रमनजीत सिंह उर्फ रमन पुत्र सुखदेव सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

माननीय वरिष्ठ कप्तान पुलिस बरनाला, श्री संदीप कुमार मलिक, आई.पी.एस. और कप्तान पुलिस (डी) संदीप सिंह मंड, पी.पी.एस. के दिशा-निर्देशों के तहत उप कप्तान पुलिस सत्तवीर सिंह पी.पी.एस. की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान, थाना सदर बरनाला के मुख्य अधिकारी, इंस्पेक्टर शेरविंदर सिंह और ए.एस.आई. बलजीत सिंह के सहयोग से विशेष टीमों का गठन किया गया।

संदिग्ध अपराधियों की तलाश के लिए सख्त कदम उठाते हुए, इंस्पेक्टर शेरविंदर सिंह ने अपनी टीम के सहयोग से 29 अक्तूबर 2024 को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए आरोपियों में रमनजीत सिंह उर्फ रमन पुत्र सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र ईशर सिंह, हरमंदीप सिंह उर्फ हम्मू पुत्र गुरमीत सिंह, एकमप्रीत सिंह उर्फ एकमदीप पुत्र सुरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र अमरजीत सिंह और मनदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह शामिल हैं।

सभी आरोपियों को 30 अक्तूबर 2024 को माननीय अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को 3 नवम्बर 2024 तक पुलिस रिमांड पर प्राप्त कर लिया है, ताकि आगे पूछताछ की जा सके और और अधिक सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इस संबंध में कुछ विशेष स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा यह संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण सबूत प्रदान कर सकते हैं। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि इस मामले को पूरी तरह से जांच प्रक्रिया के अनुसार सुलझाने का प्रयास जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

            

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!