Edited By Urmila,Updated: 23 Nov, 2024 11:53 AM
नगर निगम चुनाव की आहट आते ही टिकट के दावेदारों में हलचल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद चंद्रजीत कौर संधा ने भाजपा की टिकट के लिए वार्ड नंबर 59 से दावेदारी पेश की है।
जालंधर: नगर निगम चुनाव की आहट आते ही टिकट के दावेदारों में हलचल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पूर्व पार्षद चंद्रजीत कौर संधा ने भाजपा की टिकट के लिए वार्ड नंबर 59 से दावेदारी पेश की है। उन्होंने जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा को टिकट के लिए अपनी अर्जी दी। उल्लेखनीय है कि यह वार्ड एससी कैटिगरी व महिला आरक्षित है। इस वार्ड में बस्ती बाबा खेल, बस्ती मिट्ठू सहित कुछ अन्य नए इलाके भी जोड़े गए हैं।
पूर्व पार्षद चंद्रजीत कौर संधा के पति एडवोकेट अमित सिंह संधा ने बताया कि उनके पिता स्व.कृपाल सिंह बूटी भी पार्षद रह चुके हैं। उनके बाद उनकी पत्नी चंद्रजीत कौर संधा ने भी पार्षद रहते हुए इलाके की काफी सेवा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा 2 साल निगम चुनाव न करवाने के कारण शहर के हालात काफी बदतर हो चुके हैं। विकास कार्य न होने के कारण जनता काफी दुखी है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और अपना मेयर बनाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here