बुड्ढे दरिया को गंदा करने की साजिश बेनकाब, नगर निगम की शिकायत पर पुलिस का Action

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 10:06 AM

municipal corporation ludhiana

महानगर को प्रदूषण मुक्त बनाने और बुड्ढे दरिया की कायाकल्प करने के लिए चल रहे महा-अभियान को नुकसान पहुंचाने

लुधियाना (राज): महानगर को प्रदूषण मुक्त बनाने और बुड्ढे दरिया की कायाकल्प करने के लिए चल रहे महा-अभियान को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुड्ढे दरिया को प्रदूषित करने और सरकार के सफाई अभियान में रुकावट पैदा करने के आरोप में लुधियाना नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर निगम लुधियाना के ओ एंड एम सेल (O&M Cell) के सहायक इंजीनियर की तरफ से भेजे गए आधिकारिक पत्र और शिकायत के बाद अमल में लाई गई है।

|मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सहायक इंजीनियर द्वारा भेजी गई दरख्वास्त पुलिस विभाग को प्राप्त हुई थी। इस सरकारी शिकायत में खुलासा किया गया है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बुड्ढे दरिया के समानांतर चल रहे वेस्ट चैनल को दो अलग-अलग जगहों से जानबूझकर तोड़ दिया है। इस हरकत के कारण फैक्ट्रियों और सीवरेज का सारा गंदा और जहरीला वेस्ट सीधा बिना किसी ट्रीटमेंट के बुड्ढे दरिया में गिर रहा है। इससे दरिया का पानी तेजी से प्रदूषित हो रहा है और वहां चल रहे सफाई अभियान में भी भारी रुकावट आ रही है।  इस गंभीर मामले को देखते हुए थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस ने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने और सरकारी संपत्ति से खिलवाड़ करने के आरोप में अज्ञात दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुड्ढे दरिया को साफ रखना पूरे महानगर की सेहत से जुड़ा मामला है और इससे खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है,

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!