Indo Pak बार्डर से 2 हजार से अधिक कारतूस बरामद

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2021 11:05 AM

more than 2 thousand cartridges recovered from indo pak border

बी.एस.एफ. ने भारत-पाक बार्डर से 2 हजार से अधिक कारतूस बरामद किए हैं।

तरनतारन (रमन) : बी.एस.एफ. ने भारत-पाक बार्डर से 2 हजार से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच थाना खालड़ा की पुलिस को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. 71 बटालियन के जवान बीती देर रात भारत-पाक बार्डर नजदीक सर्च अभियान चला रहे थे।

अंधेरा ज्यादा होने के कारण बी.एस.एफ. जवानों द्वारा सर्च अभियान रोक दिया गया, परंतु सुबह होने पर बी.एस.एफ. जवानों ने दोबारा सर्च अभियान चलाया। तभी बी.ओ.पी. नारली नजदीक बुर्जी नंबर 128, 38, 40 से किसानों की खेती योग्य जमीन की खुदाई करने पर बी.एस.एफ.जवानों को 7.62 एम.एम. के करीब 2,649 कारतूस बरामद हुए। इंस्पैक्टर पी.एस. थोमर कमांडर बी.एस.एफ. नारली ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और बरामद कारतूस थाना खालड़ा की पुलिस के हवाले कर दिए।

उल्लेखनीय है कि बरामद कारतूसों की मैन्युफैक्चरिंग पाकिस्तान की बताई जा रही है। जिनकी मार्किंग 1969, 1970 व 1971 है। फिलहाल संबंधित थाने के ए.एस.आई. साहिब सिंह ने कमांडर के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!