मोहाली में कारोबारी से लूट का मामला, पुलिस ने महिला सहित 6 को किया गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2024 04:53 PM

mohali robbery case of businessman

मोहाली कारोबारी से लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

पंजाब डेस्क: मोहाली कारोबारी से लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई महिला कश्मीर की रहने वाली है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने वारदात के मुख्य सरगना अरशदीप बठिंडा को भी गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि गत दिनों थार सवार कारोबारी दीपक अग्रवाल के साथ सोहाना गुरुद्वारा साहिब के नजदीक वारदात हुई थी। पीड़ित कारोबारी ने कहा कि एक मारुति कार और मोटरसाइकिल पर लगभग 6-7 लोग आए थे। इस दौरान लुटेरों ने थार गाड़ी के शीशे तोड़े और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट दौरान लुटेरे कारोबारी से सोने का ब्रेसलेट, फोन व पर्स छीन कर फरार हो गए थे। 

वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि लूट की वारदात के बाद सोहाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। इस वारदात को टैक्निकल इंटेंलिजेंस की मदद से ट्रेस किया गया। उक्त मामले में महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!