Edited By VANSH Sharma,Updated: 15 Sep, 2026 09:51 PM

पंजाब में अपने अनोखे और महंगे लंगरों को लेकर चर्चा में रहने वाले कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा दी किंग’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
मोहाली: पंजाब में अपने अनोखे और महंगे लंगरों को लेकर चर्चा में रहने वाले कारोबारी राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा दी किंग’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने मोहाली के फेज-3B1 मार्केट में मंदिर के पास एक अलग तरह का लंगर आयोजित किया। इस दौरान लोगों को खाने-पीने की चीजों के साथ ₹500-₹500 के नोट भी बांटे गए।
लंगर में युवाओं के लिए Red Bull, जबकि बच्चों के लिए Diet Coke और McDonald’s Meal की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही लोगों को इस अनोखे लंगर की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
राकेश त्रेहान ने बताया कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह के लंगर लगाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले सप्ताह ‘iPhone Langar’ का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि, इसकी तारीख शुक्रवार को घोषित किए जाने की बात कही गई है।

राकेश त्रेहान इससे पहले भी अपने अनोखे लंगरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुके हैं। कुछ समय पहले चंडीगढ़ में मुफ्त पेट्रोल कूपन बांटने के ऐलान के बाद भी वह सुर्खियों में आए थे। राकेश के मुताबिक, वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी कमाई का एक हिस्सा समाजसेवा के कार्यों में खर्च करते हैं।