Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Jan, 2022 10:31 AM
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले.......
चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लोगों को भयानक कोल्ड डे के कहर का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। 21 जनवरी से हल्की बूंदाबांदी और 22 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में AAP के बाद क्या कांग्रेस करेगी CM चेहरे का ऐलान, जानें
मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। वीरवार भी बादल रहने की संभावना है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। उधर कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में कम-से-कम तापमान जमाव बिंदु के आस-पास दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here