Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Jan, 2022 10:07 AM

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान करने के दावे के साथ कांग्रेस पर भी ऐसा करने.....
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान करने के दावे के साथ कांग्रेस पर भी ऐसा करने का दबाव बढ़ने लगा है। प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू दरमियान मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के मुकाबले में राजनीतिक संतुलन कायम रखना चुनौती है। कांग्रेस के लिए चेहरे का ऐलान आसान नहीं है, इसलिए कांग्रेस ने भगवंत मान का चेहरा आगे करने के 'आप' के दावे पर यह कह कर तंज कसा कि खुद के करवाए गए ओपिनियन पोल का कोई मतलब नहीं है और वास्तव में पंजाब की जनता 20 फरवरी को इसका फैसला करेगी।
यह भी पढ़ें : ई.डी की बड़ी कार्रवाई में पंजाब के 2 परिसरों से 6 करोड़ की नकदी व प्रॉपर्टी दस्तावेज रिकवर
पार्टी के इस बर्ताव से साफ है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला चुनावों के बाद करने के अपने फैसले पर कायम है। कांग्रेस का मानना है कि मुख्यमंत्री चन्नी के सख्त कदमों और राजनीतिक सूझ-बूझ के बाद सिद्धू ने भी हाल के दिनों में अपने बर्ताव में नरमी दिखाई है। इस कारण पार्टी की चुनाव मुहिम लगभग रेखा पर आ गई है। यह किसी से छिपा नहीं है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने चार महीनों में ही अपनी दावेदारी को मजबूती दी है और सिद्धू की पूरी राजनीति ही पंजाब का कप्तान बनने पर केंद्रित है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 'आप' ने चन्नी और सिद्धू के बीच चल रही अंदरूनी जंग को बाहर लाने के मकसद से ही मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है जिससे कांग्रेस पर भी अपना चेहरा ऐलान करने का दबाव बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें : आबूधाबी में हुए ड्रोन हमले में पंजाब के नौजवान की मौत, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
'आप' के इस दावे में फंसने के बाद सिद्धू और चन्नी के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल होगा। चुना प्रचार दौरान यदि कांग्रेस में अंदरूनी उथल-पुथल होती है तो इस का सीधा फायदा 'आप' को मिलेगा। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने 'आप' के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा कि किस ने वोट डाली, कौन कमिशन था और किसने इन वोटों की संख्या की, आप अपने घर में कुछ भी लिख लो, इसके मायने क्या हैं। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि यह पंजाब की जनता का अपमान है, क्या केजरीवाल यह नहीं जानते कि 20 फरवरी को वोटें होंगी जिसमें लोग फैसला करेंगे कि पंजाब का नेतृत्व कौन करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here