वैट संबंधी लंबित केसों को लेकर टैक्सेशन कमिश्नर से की गई मुलाकात

Edited By Kalash,Updated: 07 Apr, 2022 10:51 AM

meeting with taxation commissioner regarding pending vat cases

वैट से संबंधित लंबित चले आ रहे केसों के निपटारे को लेकर डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन लुधियाना का एक शिष्टमंडल प्रधान वरिंदर शर्मा बॉबी की अगुवाई में

लुधियाना (सेठी): वैट से संबंधित लंबित चले आ रहे केसों के निपटारे को लेकर डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन लुधियाना का एक शिष्टमंडल प्रधान वरिंदर शर्मा बॉबी की अगुवाई में टैक्सेशन कमिश्नर पंजाब नीलकंठ अवध को मोहाली स्थित उनके कार्यालय में मिले। इस अवसर पर उन्हें वैट से संबंधित कई विषयों से अवगत करवाया। 

यह भी पढ़ें : अकाली दल ने केजरीवाल व भगवंत मान की हैलीकाप्टर यात्रा को लेकर उठाया सवाल

प्रधान वरिंदर शर्मा बॉबी ने कहा कि जब से वैट हटाकर जी.एस.टी. लगाया गया है, वैट से संबंधित रिफंडों के मामले लंबित पड़े है। इसके लिए पिछली सरकार के कार्यकाल में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई थी, लेकिन नोटिफिकेशन के समय इसमें कई तरह के बदलाव कर दिए गए, जिससे यह ओ.टी.एस. स्कीम सभी लंबित केसों पर लागू नहीं हो पाई। 

यह भी पढ़ें : बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व विधायक बैंस ने अदालत में दायर की याचिका

शिष्टमंडल ने मांग करते हुए कहा कि वैट लंबित तमाम केस ओ.टी.एस स्कीम में लाए जाए और समाप्त किए जाए। ताकि विभागीय अधिकारी जी.एस.टी अनुपालन करवाने पर ध्यान केंद्रित कर सके। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही ओ.टी.सी. में आवेदन व टैक्स भरने की आखिरी तिथि 31 मार्च थी।  जबकि आयकर रिटर्न भरने के लिए भी यही अंतिम तिथि थी, जिसके चलते टैक्स प्रोफेशनल्स के पास काम का बोझ बढ़ गया और केस आवेदन होने से रह गए। इस वजह से ओ.टी.सी का लाभ सभी करदाताओं को नहीं मिल पाया। शिष्टमंडल ने विभाग एक हैल्प डेस्क स्थापित करने की मांग की, जिसे मौके पर ही ई.टी.सी ने मानते हुए इस संबंधी अधिकारियों को आदेश जारी किया, जबकि बाकी मांगों पर उन्होंने जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष साकेत गर्ग, सचिव चन्द्र सहगल, वित्त सचिव मनोज बजाज, संयुक्त सचिव लविश ढींगरा, कार्यकारी सदस्य राजकुमार मागो, रवि जोशी, सुनील शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ बेरी इत्यादी उपस्थित रहे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!